भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी मेहनत और फिटनेस की वजह से आज इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं| खुद को फिट रखने के लिए विराट कोहली बहुत मेहनत करते हैं|
अपनी फिटनेस के लिए वो सुबह-शाम जिम तो जाते हैं और साथ ही अपने खाने-पीने का बहुत ही ध्यान रखते हैं| विराट कोहली खाने-पीने में कोई भी लापरवाही नहीं करते और हमेशा संतुलित आहार लेते हैं| विराट जंक फूड खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है | उन्हें घर का हेल्दी खाना बहुत अच्छा लगता है|
विराट कोहली अपनी फिटनेस के लिए सिर्फ बाहर के खाने से ही नहीं, बल्कि पानी से भी बहुत परहेज करते हैं| वो अच्छी कम्पनी का पानी पीते हैं| ऐसा बताया जाता है कि वो एवियन ब्राण्ड का पानी पीते हैं| यह एक खास तरह का पानी है जो काफी महंगा है और इसे फ्रांस से मंगवाया जाता है, और यह फ़्रांस का एक ब्रांड है|
इस पानी की कीमत 600 रुपए प्रति लीटर है| कोहली दुनिया में जहां भी जाते हैं, मात्र यही पानी पीते हैं| जबकि दुनिया में जहां भी इस पानी के मिलने की संभावना नहीं होती, वहां भी वह इस पानी को अपने साथ ही ले जाते हैं|
हम आपको बता दें कि इस ब्रांड में एक विशेष प्रकार का पानी होता है जो वजन घटाने और तनाव दूर रखने आदि में मददगार साबित होता है| यह अकेले ही नहीं है और भी ऐसे कई सेलिब्रिटी हैं, जो कि एक लीटर पानी की बोतल पर लगभग 36 हजार रुपए तक का खर्च कर देते हैं|
कोहली खुद भी हेल्दी फूड खाते हैं और वह दूसरों को भी खाने के लिए कहते हैं| इसके अलावा दूसरों को जंक फूड से दूर रहने की सलाह देते हैं| विराट कोहली फ्राइड चिप्स की जगह वीट क्रैकर्स या इसी तरह की हेल्दी चीजें खाना पसंद करते हैं| उन्हें फ्राइड चिकन बिलकुल पसंद नहीं है| लेकिन उन्हें चॉकलेट ब्राउनी बहुत पसंद है इसे देखकर विराट कोहली अपने आपको खाने से रोक नहीं पाते|
Original Source: http://hindi.socialsach.com/kohli-drinks-water-of-evian-brand-only/
Visit more @ http://hindi.socialsach.com/
Comments
Post a Comment